Anushka Sharma के साथ डांस करते हुए Virat Kohli के पैर में लगा झटका, लोग बोले- 'आराम से आईपीएल चल रहे हैं'

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर कई तरह के धमाके करते रहते हैं और उनको लेकर लोग खुश होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दोनों सितारे अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं।
इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है क्योंकि इस दौरान अनुष्का के रंग रंगे कोहली धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। इस पावर कपल ने जिम में डांस कर अपने नए हफ्ते की शुरुआत की, लेकिन विराट प्रो डांसर अनुष्का शर्मा की बराबरी नहीं कर पाए।
भांगड़ा बीट्स पर धमाकेदार एंट्री करने से लेकर आखिर में क्या होता है, वीडियो मंडे ब्लूज़ को मिटाने के लिए एक परफेक्ट डोज़ है। इस दौरान विराट कोहली डांस करते हुए लड़खड़ा भी गए और उनको पैर में झटका भी लग गया।
इस दौरान अनुष्का शर्मा जोर जोर हंसने लगीं थीँ। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैंस को भी इस वीडियो के साथ डांस करने का मौका दिया। दोनों को पंजाबी गायक-रैपर शुभ द्वारा गाए गए एलिवेटेड गाने के भांगड़ा पर डांस करते देखा जा सकता है।
ये वीडियो अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर डाला है और लिखा है, ''डांस पे चांस।'' जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''मर्द सिर्फ अपनी पसंद औरत के साथ डांस करके अपनी हदियां फ्रैक्चर करता है।''
जबकि एक ने लिखा, ''अरे आराम से करो तीन ही बल्लेबाज हैं।'' जबकि एक ने लिखा, ''अरे अरे अरे आईपीएल चल रहा है भाई चोट से दूर रहे।'' इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सितारों ने रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications