विराट कोहली ने कर दिया बड़ा खुलासा- अनुष्का शर्मा की ये फिल्म है उनकी फेवरिट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी पसंद किए जाने वाली जोड़ियों में से एक हैं और दोनो ही अलग अलग फील्ड से आते हैं। इस समय अनुष्का शर्मा की फिल्मों को लेकर विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने काफी शानदार फिल्मों में काम किया है लेकिन ये कोई नहीं जानता है कि उन फिल्मों में से विराट कोहली की फेवरिट फिल्म कौन सी है।
हाल ही में इस बार में पता चला है कि विराट कोहली को अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' बेहद पसंद है और इस फिल्म को कई बार देख चुके हैं। विराट कोहली एक इंटरव्यू में थे और उन्होने इस बात को कुबूल किया है।

उन्होने कहा कि उस फिल्म में अनुष्का शर्मा का किरदार उनको काफी पसंद आया था। आज भी वो यू-ट्यूब में इस फिल्म की क्लिपिंग्स देख लेते हैं। आपको दिखाते हैं अनुष्का शर्मा कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











