..................... Virat Kohli Return from guwahati To Mumbai Admit Anushka Sharma Second Pregnancy News - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच गुवाहटी से मुंबई लौटे विराट कोहली! जानिए ऐसा हुआ

Anushka Sharma Second Pregnancy

Anushka Sharma Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय किक्रेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच अब खबर आई हैं कि पत्नी की प्रेग्रेसी वाली न्यूज सुनकर पति विराट कोहली गुवाहटी से आनन-फानन में मुंबई वापस आ गए हैं।

अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्रेंट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तब से सुर्खियां में छाए हुए हैं जब से य़े खबर आई है कि पावर कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाला है। हालांकि कपल ने अभी तक सेकंड प्रग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन एक्ट्रेस की दूसरी बार मां बनने की खबर हर तरफ छाई हुई है। अखबारों से लेकर टेलीविजन तक अनुष्का की मां बनने वाली खबर ट्रेंड में चल रही है।

गुवाहाटी से मुंबई लौटे विराट कोहली-

एक तरफ जहां तेजी से अनुष्का शर्मा की प्रेग्रेंसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी अब सूत्रों से सामने आया है कि विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए गुवाहाटी से मुंबई के लिए इमरजेंसी फ्लाइट ली और मुंबई वापस आ गए। बता दे इन दिनों विराट कोहली नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे प्रैक्टिस मैच में बिजी थे।

अनुष्का और विराट की प्राइवेट लाइफ-

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय किक्रेटर विराट कोहली दोनों ही अपनी लाइफ को बहुत प्राइवेट रखते हैं। और अक्सर ही फेक न्यूज पर अपना रियक्शन देकर चीजे साफ कर देते हैं। परंतु अभी तक दोनों में से इस प्रेग्रेंसी वाली खबरों पर कोई रियक्शन नहीं दिया है।

गौरतलब है कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 में इटली में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़ी ने 11 जनवरी 2021 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X