बीजेपी नेता ने कही थी अनुष्का शर्मा से तलाक लेने की बात- अब विराट कोहली ने दिया जवाब?
अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक जब से रिलीज हुई है इसको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें आती रहती हैं। बता दें कि इस सीरीज को लेकर विवाद तब शुरु हुआ था जब एक बीजेपी विधायक ने शिकायत दर्ज की थी। उनका कहना था कि इस सीरीज में बिना उनके इजाजत उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसके बाद उन्होने ये भी कहा था कि विराट कोहली को अनुष्का शर्मा को तलाक दे देना चाहिए।
लेकिन अब इस बयान पर विराट कोहली का एक बयान सामने आया है। उन्होने इसपर मुंहतोड़ जवाब दिया है। गौरतलब है कि इस दौरान विराट कोहली क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन से वीडियो कॉल पर चैट कर रहे थे।

उन्होने कहा कि.. वो अनुष्का शर्मा को लेकर पूरी तरह से निडर हैं। अनुष्का मेरे मन में चल रहीं चीजें और उनके विपरीत चल रहीं चीजों को समझ जाती है। हम दोनों उन लोगों से एक हैं जो कि एक ही तरह सोचते हैं।
इस तरह से चीजें काफी ज्यादा आसान हो जाती हैं। मैं कुछ कहना भी नहीं हूं और मेरी वो हर बात समझ जाती है। मेरी बॉडी लैंग्वेज से काफी कुछ समझ जाती है।
विराट कोहली का ये बयान जब से सामने आया है काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये बीजेपी नेता को जवाब भी बताया जा रहा है.. हालांकि उन्होने इस चैट पर किसी का नाम नहीं लिया था।


Click it and Unblock the Notifications