भारत के टॉप 10 मूल्यवान सेलिब्रिटी- विराट कोहली हैं नंबर 1, अक्षय कुमार, सलमान, शाहरुख भी शामिल, देंखे LIST
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली 237.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ लगातार चौथे साल 2020 में सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे हैं। ब्रांड मूल्यांकन में महारत रखने वाली कंपनी डफ एंड फेल्प्स (Duff & Phelps) ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 2020 के लिए शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान सेलिब्रिटी को शामिल किया गया है। खास बात है कि इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली टॉप पर हैं।
कोई शक नहीं कि विराट कोहली ना सिर्फ खेल के मैदान में, बल्कि उससे बाहर भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी विश्व चर्चित है। लिहाजा, ब्राण्ड वैल्यू के मामले में वह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी काफी पीछे छोड़ते हैं। कोविड के कहर के बावजूद उनकी ब्रॉण्ड वैल्यू स्थिर है।

Duff & Phelps के सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन अध्ययन के छठे संस्करण के मुताबिक 2020 में शीर्ष 20 हस्तियों का कुल ब्रांड मूल्य एक अरब अमरीकी डालर था, जो 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत कम है।


Click it and Unblock the Notifications