Virat Kohli को मुंबई एयरपोर्ट पर देख लोग क्यों करने लगे तारीफें, लोगों ने कहा- 'तुम दुनिया का आठवां अजूबा'

Virat Kohli Video: विराट कोहली इन दिनों IPL मैच में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। क्रिकेटर क्रिकेट के मैदान में अपना बेस्ट देने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन इस बीच वो अपनी निजी जिंदगी पर भी ध्यान देना नहीं भूलते हैं।
विराट कोहली का वीडियो आया सामने
विराट कोहली को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो कहीं जाने की जल्दी में नजर आ रहे थे। हालांकि ये बात तो तय है कि वो अपने घर जल्दी जाना चाहते थे और अपनी बीवी और बच्चों से मिलना चाहते थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, विराट कोहली अपने परिवार से मिलने के लिए इतने ज्यादा बेताब रहते हैं कि मैच खत्म होने के तुरंत बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाते हैं।
लोगों ने की खूब तारीफ
विराट कोहली को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट में देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'हर मैच के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने के लिए मुंबई ट्रैवल करते हैं और खेलने के लिए अगले शहर में वापस चले जाते हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये हर मैच के बाद घर आते हैं, कितने प्यारे पति हैं'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'तुम तो दुनिया के आठवे अजूबे हो'।
विराट अनुष्का की शादीशुदा जिंदगी
आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। इस शादी में बेहद कम लोग मौजूद थे। लेकिन इसे आज भी बॉलीवुड की बेस्ट शादी कहा जाता है। शादी के तीन साल बाद कपल की एक प्यारी सी बेटी हुई, जिसका नाम वामिका रखा गया है और इसी साल 15 फरवरी को अनुष्का ने एक बेटे को भी जन्म दिया है। बेटे का नाम इस कपल ने अकाय रखा है। अनुष्का ने लंदन में अपने बेटे को जन्म दिया था लेकिन अभी कुछ दिनों पहले ही वो भारत वापस आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











