विराट कोहली को लेकर फैल गई झूठी खबर, परेशान होकर बोले- बचपन से जो अखबार पढ़ा वो भी अब...

Virat Kohli Reaction On Fake News: क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी दुनिया भर में मशहूर है। ये जोड़ी अपनी कैमिस्ट्री के साथ साथ अपने लैविश लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी पसंद की जाती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ और प्रोपर्टी को लेकर तमाम तरह की खबर आती रहती है। बेशक ही ये कपल अकूत संपत्ति का मालिक है लेकिन कई बार झूठे फैक्ट्स भी फैलने में देरी नहीं लगाते हैं।
अब एक बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर ऐसी ही झूठी खबर फैल गई। इस खबर से विचलित होकर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिया है। विराट कोहली ने कम शब्दों में ऐसी बात कह दी है कि हर कोई उनके रिएक्शन से इंप्रेस दिखाई दे रहा है।
विराट कोहली ने फेक न्यूज का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बचपन से जो अखबार पढ़ा वो भी अब फेक न्यूज़ छापने लगा'। दरअसल, आपको बता दें कि विराट कोहली ने कुछ ही समय पहले अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसी प्रॉपर्टी को लेकर खबर छपी थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में निर्माणाधीन संपत्ति का दौरा किया और कथित तौर पर आर्किटेक्ट से एक मिनिमल फार्महाउस बनाने के लिए कहा। उन्होंने आर्किटेक्ट को हरियाली बनाए रखने पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि विराट कोहली संपत्ति पर एक क्रिकेट पिच बनाने के इच्छुक हैं। कपल कंस्ट्रक्शन की बारीकी से निगरानी कर रहा है और वे दोनों अपने बहुमूल्य इनपुट भी दे रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ''विराट ने क्रिकेट पिच बनाने की इच्छा व्यक्त की है। इस तरह, जब परिवार फार्महाउस पर होता है, तो वह खेल का अभ्यास कर सकते हैं या जब उनके दोस्त आते हैं, तो एक क्विक गेम में भी शामिल हो सकते हैं। कपल संपत्ति के डिजाइन की अंतिम डिटेल्स तक देखरेख कर रहे हैं, इसे हर संभव तरीके से पर्सनलाइज कर रहे हैं, ताकि यह घर से दूर एक घर बने।"
विराट और अनुष्का अक्सर अपनी प्रोफेशनल अचीवमेंट्स और शानदार शापिंग के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस कपल के पास कुछ सबसे शानदार संपत्तियां हैं। दो आलीशान घरों (एक मुंबई में और दूसरा गुड़गांव में) से लेकर कुछ अन्य शानदार संपत्तियों तक, विराट और अनुष्का किंग साइज लाइफ जीने में विश्वास करते हैं। विराट और अनुष्का के घर की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications
