अनुष्का कहां है? सवाल पर विराट कोहली के इशारे ने जीता दिल, बोले- घर पर बच्चों के साथ सो रही है

Virat Kohli Video

Virat Kohli Video: पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बॉन्डिंग की दीवानगी ना सिर्फ भारत में है बल्कि पूरी दुनिया के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा परफेक्ट कपल के साथ साथ शानदार फैमिली है। शादी और बच्चों के बाद अब अनुष्का शर्मा अपना पूरा समय विराट कोहली और बच्चों को ही दे रही हैं। अब विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे उनके फैंस बार बार देखना पसंद कर रहे हैं।

विराट कोहली के इस वायरल वीडियो की बात करें तो उन्हे हाल ही में एक इवेट में स्पॉट किया गया। अक्सर अनुष्का साथ दिखाई देने वाले विराट कोहली इस इवेंट में अकेले ही दिखाई दिए। इस दौरान वो किसी से इशारों में हाय-हैलो करते दिखाई दिए। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का कहां है सवाल पर विराट कोहली ने दिल जीत लेने वाले इशारे करते हुए बताया कि वो बच्चों के साथ घर पर आराम कर रही हैं।

विराट कोहली के ये इशारे जमकर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही नेटिजंस विराट कोहली को परफेक्ट फैमिली मैन बता रहे हैं। साथ ही उनके पूरी फैमिली फोटोज देखने के लिए भी काफी बेसब्र दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया जिसके बाद अब वो भी विदेश में अपने बच्चों और अनुष्का को ज्यादा से ज्यादा समय दे रहे हैं। हाल ही में विराट अनुष्का को विंबलडन में साथ में स्पॉट किया गया था जहां से उनकी खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट लंबे समय से भक्ति मार्ग पर चलने लगे हैं। अकसर दोनों को किसी पार्टी या इवेंट्स में नहीं बल्कि मंदिरों में और आश्रमों में देखा जाता है। वहीं आश्रम की बात करें तो आज विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में सुबह 6 बजे आ गए थे फिर दोनों 9:30 बजे के बाद ही आश्रम से निकले। बता दें कि इस बार अनुष्का और विराट अकेले ही बाबा के दर्शन करने आए थे। इस बार दोनों प्राइवेसी की वजह से अपने बच्चों को लेकर नहीं आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X