विराट कोहली ने किया BLOCK, खिल्ली उड़ाकर बोले राहुल वैद्य- एलगोरिदम जिम्मेदार, कोहली को बताया जोकर

Virat Kohli Rahul Vaidya Controversy: सिंगर राहुल वैद्य और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच नया लफड़ा पनपता दिखाई दे रहा है। दरअसल राहुल वैद्य ने बताया है कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है। इसी को लेकर उन्होंने विराट कोहली की खिल्ली उड़ाई है। राहुल वैद्य का वीडियो वायरल होने के बाद कोहली के फैंस उन्हें गालियां देने लगे जिसके बाद उन्होंने कोहली के फैंस को भी आड़े हाथों लिया है।
हाल ही में विराट कोहली से गलती से टीवी अभिनेत्री अवनीत कौर की फोटो लाइक हो गई थी, जिसके बाद विराट कोहली ने इंस्टा पर लिखा कि 'जो भी हुआ अनजाने में हुआ। संभवतः एक एल्गोरिथ्म गड़बड़ी के कारण किसी की फीड पर रिएक्शन हुआ है लेकिन इसका कोई और मतलब ना निकाला जाए।'
इसके बाद अब राहुल वैद्य ने विराट कोहली द्वारा उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक करने का मु्द्दा उठाया है और विराट के रिएक्शन की खिल्ली उड़ाई है। वीडियो में उन्होंने कहा कि 'अगर आप किसी की फोटो को लाइक कर देते हैं तो ऐसा नहीं कि आपने उसे लाइक किया बल्कि ये इंस्टा एल्गोरिथ्म की वजह से हुआ।'
उसके बाद उन्होंने कहा कि कि 'कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया तो ये भी उनकी ओर से नहीं हुआ होगा ये एल्गोरिथ्म की वजह से हुआ।' लेकिन राहुल को यूं कोहली का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया और कोहली के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे, जिसके बाद अब सिंगर ने कहा है कि 'लोग उन्हें, उनकी पत्नी और बहन को गालियां दे रहे हैं।'
उन्होंने फिर से एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने कहा कि 'आप अगर मुझे अपश्ब्द कह रहे हैं तो ये गलत है लेकिन आप मेरी पत्नी और बहन को क्यों गालियां दे रहे हैं, उन्होंने क्या किया है?
सोशल मीडिया पर इस वक्त विराट कोहली और राहुल वैद्य के फैंस के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है, दोनों के ही चाहनेवाले एक -दूसरे को लताड़ लगा रहे हैं और जमकर तंज कस रहे हैं। कोई कोहली को सही बता रहा है तो कोई राहुल को, देखते हैं कि इस बहस का क्या अंजाम होता है?


Click it and Unblock the Notifications











