Pk: विराट कोहली ने अनुष्का को किया पास, अच्छी है फिल्म
एक फिल्म बनाने में बड़ा समय, मेहनत और पैसा लगता है, ये तो आप लोगों को पता है। लेकिन भईया फिल्म बनाने के बाद भी बड़ा झंझट है। इसे दिखाओ, उसे दिखाओ, सेंसर से पास कराओ, एक्टर्स से पास कराओ, अब इतना ही नहीं, एकुटर के बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड से भी पास कराओ तब जाकर कहीं दर्शकों को फिल्म पास करने का मौका मिलता है।
खैर, बात हो रही है, अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म पीके की। पीके देखने वालों की ताज़ा लिस्ट में शामिल हुए हैं, बॉयफ्रेंड विराट कोहली। अनुष्का से एक प्रेस कॉनफ्रेंस में पूछा गया कि विराट को उनकी फिल्म कैसी लगी तो अनुष्का ने कहा कि विराट को पीके और उनका नया लुक बहुत पसंद आया। उन्हें प्यार हो गया पीके से।
मैं दीपिका की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाई थी: अनुष्का
बस अनुष्का का इतना कहना था कि आमिर ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि विराट को पीके 3 इडियट्स से ज़्यादा अच्छी लगी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा चुटकी लेते हुए कहा कि विराट के लिए अनुष्का ही उनकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी हैं। अब इनके पास अनुष्का का रिएक्शन बताने की हमें ज़रूरत नहीं है। *blush*
5 reasons:आमिर के Pk प्रमोशन तरीकों के आगे सलमान शाहरूख भी फेल


Click it and Unblock the Notifications
