बेटे अकाय का जन्म होते ही ये क्या हो गया विराट कोहली का हाल! नई तस्वीरों से मचा बवाल

Virat Kohli New Look: क्रिकेटर विराट कोहली अपने गेम के साथ साथ अपने लुक्स को लेकर भी छाए रहते हैं। विराट कोहली का स्टाइल स्टेटमेंट बॉलीवुड एक्टर्स को पीछे छोड़ता है। वहीं अब एक बार फिर से विराट कोहली ने अपने लुक के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है जिसने हर तरफ हंगामा मचा दिया है।
स्टाइलिश गेमप्ले और मैदान पर जुनून के साथ-साथ 'किंग कोहली' अपने ट्रेंडी लुक के लिए भी जाने जाते हैं। जहां आईपीएल के शानदार स्कोरर आने वाले सीज़न के लिए तैयारी कर रहे हैं, वहीं सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उन्हें एक नया लुक दिया है। हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोहली की तस्वीरें शेयर कीं है।
कोहली आईपीएल सीजन 17 की तैयारी कर रहे हैं, वह 19 मार्च को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के लिए भी तैयार हैं। कोहली का नया लुक निश्चित रूप से ध्यान खींच रहा है। आरसीबी 22 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत चैंपियन सीएसके से भिड़ेगी। बेटे अकाय के जन्म के बाद विराट कोहली का ये अवतार सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।
बता दें कि विराट अनुष्का ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए बेटे के पैदा होने की गुड न्यूज शेयर की थी। इसके बाद से ही कपल सोशल मीडिया से ब्रेक पर दिखाई दे रहा है और हर किसी अब इनके नए पोस्ट का काफी बेसब्री से इंतजार है। विराट-अनुष्का दोनों की ही इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications