Anushka Sharma: शतक जड़ने के बाद जब विराट से किया अनुष्का को वीडियो कॉल, तो एक्ट्रेस हुई भावुक

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय किक्रेटर विराट कोहली बॉलीवुड व क्रिकेट इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे के अचीवमेंट को चीयर करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया या कोई इवेंट हमेशा ही दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक क्यूट पल फिर से देखने को मिला जब विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया।
दरअसल बात ऐसी है कि यह खूबसूरत नजारा 18 मई 2023 को देखने को मिला, जब 'आईपीएल' मैच में 'सनराइजर्स हैदराबाद' टीम के खिलाफ विराट ने शतक जड़ने के बाद अंत में अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात की।
अनुष्का और विराट को वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात करते हुए बेस्ट कपल गोल्स देते देखा गया। आईपीएल मैच के दौरान 'सनराइजर्स हैदराबाद' के खिलाफ विराट के शतक जड़ने से उनके फैंस खुशी से झूम उठे। '
मैच के बाद विराट और अनुष्का को वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया, जिसकी क्लिप कुछ ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गई। कॉल पर अनुष्का पति विराट से बात करते हए बेहद खुश दिख रही हैं।
वहीं, अनुष्का ने भी विराट के जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "वह (डायनामाइट इमोजी) क्या पारी है।"
सोशल मीडिया पर फैंस विराट और अनुष्का को पहले से ही काफी पसंद करते हैं, इस वीडियो कॉल को देखकर हर कोई दोनों की जमकर तारीफ कर रहा है, जाहिर है कि दोनों पावर कपल के तौर पर हमेशा ही फैंस को खुश करते रहते हैं।
बैसे बता दे अनुष्का शर्मा इस बीच काफी सुर्खियों में रही है, अनुष्का ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्हें अपने बॉडीगार्ड के साथ हेलमेट पहनकर बाइक की सवारी करते देखा गया। वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया गया था और इस पर मुंबई पुलिस की नजर पड़ी। नेटिजंस द्वारा मुंबई पुलिस को टैग करने के बाद बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए अनुष्का के बॉडीगार्ड पर जुर्माना लगाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
