अनुष्का शर्मा और बच्चों से बेइंतहा प्यार करते हैं विराट कोहली, इस वीडियो को देख आप भी कहेंगें 'वाह क्या बात है

Virat Kohli

Virat Kohli Viral Video: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह जितना अपने काम की प्रति लगाव रखते हैं उतना ही वह अपनी फैमिली से प्यार करते हैं। टी 20 वर्ल्ड कप मैच में मिली जीत के बाद विराट ने सबसे पहले अपना फोन मंगवाया और अपने परिवार से बात की। उन्होंने पत्नी अनुष्का और अपने बच्चों को वीडियो कॉल किया और उसके बाद ही जश्न मनाया। खेल के बाद वायरल हुए उनके उस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया था, वहीं हाल ही में विराट कोहली का एक वीडयो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी तूफान में भी विराट फैमिली को नजारे दिखाते नजर आ रहे हैं।

परिवार के साथ शेयर किया पल
बता दें कि भारत ने 29 जून को टी 20 वर्ल्ड कप मैच जीता था जिसके बाद उनका वहां से निकलने का प्लान 30 जून या 1 जुलाई को था, लेकिन इतने में ही वहां भारी तूफान आ गया था जिस वजह से भारतीय खिलाड़ी अभी भी बारबाडोस में फंसे हुए हैं, लेकिन वहां से विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली वीडियो कॉल पर इस भयंकर तूफान को दिखाते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स के आए जमकर रिएक्शन
विराट अनुष्का को हर छोटे मोमेंट की अपडेट देते हैं। इस दौरान भी वह लगातार वीडियो कॉल पर बने रहे। विराट के इस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइने लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह क्या बात है विराट इस नजारे को भी परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- विराट बेस्ट खिलाड़ी, बेस्ट हसबैंड और फादर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X