'भाभी अकाय से फ़ोन लेलो...', Virat Kohli ने जर्मन लड़की की लाइक की फोटो, तो लोगो ने लिए मज़े!
Virat Kohli Liked German Vlogger Post: विराट कोहली भारत के एक मशहूर क्रिकेटर है और आपको बता दें कि एक बार फिर से वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के एक्टिविटी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुके हैं। कुछ समय पहले उनके अकाउंट से टीवी की अभिनेत्री अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की गई थी। लेकिन विराट कोहली ने बाद में दावा किया था कि यह इंस्टाग्राम एल्गोरिथम की गलती है।

लेकिन अब विराट कोहली के अकाउंट से फिर से कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिला है। अनुष्का शर्मा के पति ने इस बार गलती से किसी की तस्वीर को लाइक कर दिया है और इसकी वजह से सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हो गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।
विराट कोहली ने जर्मन व्लॉगर की फोटो पर किया लाइक
अवनीत कौर के बाद में विराट कोहली ने इस बार एक जर्मन व्लॉगर Lejla नाम की लड़की की तस्वीर को लाइक किया है और इसी वजह से वह काफी चर्चा में आ गए हैं। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि यह लाइक इसी साल 30 जनवरी की एक पोस्ट पर हुआ है। जिस तस्वीर को उन्होंने लाइक किया है उसमें इस लड़की ने स्काई ब्लू रंग की वन पीस ड्रेस पहनी हुई है।
विराट कोहली के अकाउंट से इस लड़की की पोस्ट पर लाइक देखने के बाद में काफी सारे लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि क्या विराट कोहली ने सच में इस लड़की की पोस्ट पर लाइक किया है या फिर यह फिर से एल्गोरिथम की कोई तकनीकी गड़बड़ी है। लगातार लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए भी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट्स
विराट कोहली की इस वायरस खबर को देखने के बाद में सोशल मीडिया के लोग मजे लेते हुए भी नजर आए हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अकाय के हाथ से फोन ले लो भाभी लगता है गलती से उसी ने लाइक कर दिया होगा। एक दूसरा यूजर कमेंट करता है की भाभी जी आप नाराज मत होना, उनका फोन लेकर मैंने गलती से लाइक कर दिया था। एक अन्य यूजर लिखता है कि भाई अब तो इस एल्गोरिथम का कुछ करना पड़ेगा।
अवनीत कौर वाले विवाद पर विराट कोहली ने दी थी सफाई
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी विराट कोहली के अकाउंट से अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक किया गया था। तो इंटरनेट पर इसका काफी ज्यादा मजाक भी देखने के लिए मिला था। बाद में विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था कि "मैं यह क्लियर कर देता हूं कि जब मैं अपनी फीड स्क्रोल कर रहा था तो शायद एल्गोरिथम ने गलती से किसी इंटरेक्शन को रिकॉर्ड कर लिया। इसके पीछे मेरा कोई भी इंटेंशन नहीं था और मैं यही गुजारिश करूंगा कि बेवजह की अटकलें ना लगाएं।"


Click it and Unblock the Notifications