AR Rahman के तलाक के बाद Virat Kohli के इस पोस्ट ने दिया फैन्स को झटका, बोले-हम दो मिसफिट लोग...

Virat kohli latest post gives fans shock: बॉलीवुड सिंगर ए आर रहमान के तलाक की खबर सुन लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। ए आर रहमान और सायरा बानो ने 29 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया। हालांकि इसके पीछे की सही वजह क्या है ये अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं इस मामले पर उनके बच्चों ने प्राइवेसी बनाने रखने को रहा है।
विराट को पोस्ट के बाद मची सोशल मीडिया पर खलबली
इस खबर ने तो सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, लेकिन इस खबर के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। जी हां, विराट कोहली के इस पोस्ट को देखकर उनके फैन्स को लग रहा है जैसे विराट अनुष्का संग अपने रिश्ते को खत्म करने की बात कर रहे हैं।
विराट को पोस्ट ने घुमाया फैन्स का दिमाग
विराट कोहली ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है- 'जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो मुझे हम अलग नजर आए। हमने खुद को कभी भी फिट करने की कोशिश नहीं की है। 2 मिसफिट लोग एक दूसरे की ओर अट्रेक्ट हो गए। हम दोनों में ही टाइम से साथ काफी बदलाव आया। हम अपनी मर्जी से काम को करते हैं और ये नया नहीं है ऐसा करते हुए हमें सालों बीत गए हैं। कई लोग हमें पागल भी कहते हैं, लेकिन इससे हमें फर्क नहीं पड़ता।'
— Virat Kohli (@imVkohli) November 20, 2024
महामारी भी हमें हिला नहीं सकी
'हम तो यह पता करने में बिजी हैं कि हम आखिर कौन हैं। 10 साल के उतार चढ़ाव के बाद भी महामारी हमें हिला नहीं सकी, लेकिन बाद में पता चला कि अलग होना ही हमारी ताकत है।' इसके बाद विराट कोहली यहां अपनी कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं। विराट की कंपनी Wrogn के आज 10 साल हो चुके हैं जिसका वह अलग तरह से जश्न मना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











