विराट कोहली की इंस्टाग्राम DP अनुष्का शर्मा के साथ..तस्वीर वायरल
क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर अनुष्का शर्मा के साथ लगाई है। जाहिर है फैन्स तो खुश होंगे ही।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर के चर्चे काफी सालों से बॉलीवुड में हो रहे हैं। दोनों के फैन्स उनसे जुड़ी अपडेट जानना चाहते हैं। दोनों ने अपने रिश्तों को मीडिया के सामने ना तो कभी ना बोला और ना कभी हां। अब ताजा अपडेट ये है कि विराट कोहली ने अपनी अनुष्का के साथ की तस्वीर इंस्टाग्राम के प्रोफाइल पिक्चर में लगाया है।
ये तस्वीर युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के दौरान की है। दोनों उनकी शादी में गए भी थे और साथ ही पूरी रात डांस भी करते रहे। दोनों ने जमकर मस्ती की थी।

अभी हाल में ही अनुष्का शर्मा विराट कोहली से मिलने बैंगलोर गई थीं। जहां विराट अपने चोट का इलाज करा रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों अक्सर बॉलीवुड पार्टी का हिस्सा होते हैं। कई पार्टी तो अवार्ड शो में दोनों साथ में दिख चुके हैं। अब जाहिर है दोनों के फैन्स खुश तो होंगे हीं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भले आज तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी हो लेकिन सच्चाई सबके सामने है कि विराट के दिल से DP तक अनुष्का शर्मा पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











