विराट कोहली को इंस्टाग्राम डिलीट करने से होगा तगड़ा नुकसान, एक पोस्ट के लिए मिलते थे इतना करोड़ रुपये

Virat Kohli Instagram Earning & Net Worth: गुरुवार रात जब लोगों ने विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलना चाहा, तो वहां "पेज नॉट अवेलेबल" लिखा आया। यह देखते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई फैंस को लगा कि विराट ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है, जबकि कुछ लोगों को अकाउंट हैक होने का डर सताने लगा। फिलहाल विराट या उनकी टीम की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Virat Kohli Instagram Earning amp amp Net Worth

विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहुत बड़े स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 256 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह भारत के ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। ऐसे में उनका अकाउंट अचानक गायब होना ब्रांड्स और फैंस दोनों के लिए चौंकाने वाली बात है।

बताया जाता है कि विराट एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब 14 करोड़ रुपये तक लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पोस्ट की शुरुआती कीमत ही लगभग 9 करोड़ रुपये होती है। यही वजह है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनके लिए बहुत बड़ा कमाई का जरिया है।

विराट दुनिया के टॉप इंस्टाग्राम कमाई करने वालों की लिस्ट में भी शामिल हैं। वह इस लिस्ट में टॉप 20 में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

जैसे ही विराट का अकाउंट नजर आना बंद हुआ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। कोई इसे इंस्टाग्राम की खराबी बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि यह किसी नए विज्ञापन का हिस्सा हो सकता है।

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट सिर्फ विज्ञापनों के लिए नहीं जाना जाता, बल्कि वह वहां अपनी फिटनेस, परिवार के साथ बिताए पल और क्रिकेट से जुड़ी बातें भी शेयर करते रहते हैं। इसी वजह से फैंस उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और ब्रांड विज्ञापनों से आता है। इसके अलावा, विराट बिजनेस में भी काफी एक्टिव हैं। उनके One8 ब्रांड के रेस्टोरेंट और कपड़ों का बिजनेस है। वह WROGN ब्रांड के मालिक हैं और कई स्टार्टअप्स में भी उन्होंने पैसा लगाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X