ऋतिक रोशन के फैन रहे हैं विराट कोहली- दोस्त की स्लैमबुक में क्या लिखा था, देंखे यहां
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में हैं, जिन्हें अपनी पहली फिल्म से ही खूब सराहा गया था। रातोंरात ऋतिक बॉलीवुड का चमकता सितारा बन गए थे। करोंड़ो दिलों की धड़कन। लेकिन बता दें, सिर्फ हम या आप नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली भी ऋतिक के फैन रहे हैं।
हाल ही में विराट के बचपन के दोस्त ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पेज शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि स्कूल के दिनों में विराट कोहली के सबसे बड़े inspiration ऋतिक रोशन थे।

यह पेज स्क्रैपबुक का एक हिस्सा है जिसे विराट ने अपने एक दोस्त के लिए भरा था। शलाज सोंधी, विराट के दोस्त ने अपने सोशल मीडिया पर यह पेज अपलोड किया है और लिखते है,"Look what I found bro @virat.kohli some old good memories 😂😂"❤️#viratkohli
यह देखकर एक यूजर ने भी काफी उत्साहित हो गए। एक विदेशी फैन ने पूछा- क्या ऋतिक का मतलब ऋतिक रोशन है, जिसका उनके दोस्त ने 'हाँ' में जवाब दिया।
जब से यह पोस्ट किया गया है, विराट और ऋतिक दोनों के प्रशंसक, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे शेयर कर रहे हैं। फैंस काफी खुश हैं। कोई शक नहीं कि, ऋतिक शानदार अभिनेता हैं और उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। लेकिन विराट कोहली के सालों पुराने स्लैमबुक में ऋतिक की चर्चा काफी दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications
