हार के बाद अनुष्का की बाहों में जा सिटमे विराट, टूटे हुए कोहली के दिल को ऐसी संभालती दिखीं प्रेग्नेंट वाइफ

Anushka Sharma Hugs Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भारत की हार जहां पूरे देश के लिए भावुक पल है तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के ये एक व्यक्तिगत शोक का समय है। इस हार के बाद पूरी की पूरी टीम इंडिया के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दिया। विराट कोहली प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने तो बने लेकिन उनके चेहरे पर हार की कसक साफ दिखाई दीं।
ऐसे में पूरे टूर्नामेंट के दौरान पल पल विराट कोहली को चीयर करने वाली उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस मुश्किल पल में भी पति के साथ दिखाई दी और उन्हें बेहद खूबसूरत अंदाज में संभालती नजर आईं। हार के बाद जहां कोहली की आंखों में आंसू थे तो वहीं अनुष्का उन्हें गले लगाकर संभालती दिखाई दे रही थीं। इस दौरान अनुष्का का भारी मन और चेहरे पर दर्द साफी दिखाई दे रहा था।
The way Anushka supports him ❤️🥹🧿.#ViratKohli𓃵 #AnushkaSharma pic.twitter.com/gQLLcHBghG
— 𝗶𝘀𝗵𝗶.🏴 (@kohlifangirl178) November 19, 2023
आपको बता दें कि मैच हारते के बाद जहां सभी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार तरीके से बधाई दी और अपनी भावनाओं को काबू में रखा तो ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के चेहरे के भाव लाख छुपाने के बाद भी कैमरों में कैद हो ही गए। सालों की कड़ी मेहनत के बाद पूरी टीम के साथ साथ इस दो चेहरो पर सबसे ज्यादा भारी भावनाएं दिखाई दीं।
— Altaf Hussain (@tafipk2) November 19, 2023
रोहित शर्मा जहां अपनी सु्र्ख आंखे लिए ड्रेसिंग रूम के लिए तेज कदमों से रवाना हो गए तो वहीं विराट कोहली भी अपना चेहरे अपने कैप से कवर किए तो कभी आंसूओं को आंखो में दबाए नजर आए।
i can’t see Kohli in tears man , this sport is too cruel 🫠 pic.twitter.com/NuhPoXd35n
— (@musafir_tha_yr) November 19, 2023
इन सबके बीच अनुष्का शर्मा के लिए भी ये काफी मुश्लिक समय है। अनुष्का शर्मा भी इस दौरान काफी परेशान और उदास दिखाई दीं। अनुष्का के साथ साथ केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, रोहित शेट्टी की पत्नी रितिका सजदेह और रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सभी के आंखों में आंसू नजर आ रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications