एक हॉट फोटोशूट ने ला दी अनुष्का- विराट के रिश्ते में खटास!

एक बोल्ड फोटोशूट और आ गई रिश्ते में खटास। जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉट एंड क्यूट कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की। अभी कुछ ही दिन हुए हैं जब विराट और अनुष्का ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर माना था। वहीं अब खबरें है कि कोहली और अनुष्का के बीच झगड़ा हो गया।

दरअसल, मॉडल-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक पुरूषों के मैगजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट कराया है। फोटोशूट तो कमाल का रहा, लेकिन अनुष्का को इसके के विराट की डांट लग गई। खबरों की मानें तो विराट इस फोटोशूट से खासा नाराज है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली अनुष्का के हॉट फोटोशूट से बेहद अपसेट हुए। उन्होंने अनुष्का को फोन करके अपनी नाखुशी जाहिर की। वहीं अनुष्का को भी विराट का यह अंदाज पसंद नहीं आया। ऐसे में फोन पर ही दोनों के बीच काफी बहस हुई।

गौरतलब है कि अनुष्का ने यह फोटोशूट मैगजीन जीक्यू के दिसंबर अंक के लिए करवाया है। फोटोशूट में अनुष्का बेहद हॉट नजर आ रही है। यह उनका अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X