अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच विराट कोहली की फैमिली इमरजेंसी वापसी, मैच छोड़ आनन फानन में की वापसी

Virat Kohli, Anushka Sharma

Virat Kohli Family Emergency: विराट कोहली पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौट गए हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व उनके लौट आने की उम्मीद है । कोहली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका गए थे । बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को मीडिया को बताया ,'' विराट कोहली पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौट गए हें लेकिन पहले टेस्ट से पूर्व लौट आयेंगे।''

भारतीय बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ भी ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे । सूत्र ने कहा ,'' रूतुराज गायकवाड़ ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हैं ।'' गायकवाड़ को दूसरे वनडे में एक कैच लपकने के दौरान ऊंगली में चोट लगी थी।

किंग कोहली से जुड़ी इस खबर के बारे में जानकर उनके फैंस काफी हैरान परेशान दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये खबर अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी के बीच आई है ऐसे में फैंस और भी ज्यादा टेंशन में आ गए हैं और अनुष्का शर्मा के बारे में भी अपडेट तलाश रहे हैं।

दरअसल, विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में चल रहे तीन दिन के इंट्रा स्क्वॉड नहीं खेला, क्योंकि उन्हें परिवार की इमरजेंसी की वजह से घर लौटना पड़ा। पीटीआई से बातचीत करते हुए बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि विराट कोहली 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए समय पर वापस पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X