Video- बीवी अनुष्का शर्मा का गाना बजते ही मैदान पर नाचने लगे विराट कोहली, चिल्लाने लगी पब्लिक!

virat kohli, anushka sharma

Virat Kohli Dance Video- विराट कोहली इस दौरान काफी चर्चा में हैं। 5 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर उन्होने अपना 49वां वनडे शतक मारा। इस शतक से साथ उन्होने सचिन के 49 शतकों की बराबरी कर ली है।

साउथ अफ्रीका से मैच के दौरान विराट कोहली ने ये उपलब्धि हासिल की और इंडिया मैच जीत गई। लेकिन इस दौरान विराट कोहली को फील्ड पर भी काफी मस्ती करते हुए देखा गया। जी हां, फील्डिंग के दौरान विराट कोहली को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

मजेदार बात तो ये थी कि इस दौरान विराट अपनी पत्नी अनुष्का के आइकॉनिक 'बैंड बाजा बारात' के गाने 'ऐंवयी ऐंवयी' पर डांस करते नजर आए। यह देखकर लोग उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे और चियर करने लगे।

एक फैन ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और कहा, "कोहली अनुष्का की फिल्म के गाने पर डांस कर रहे हैं। बल्लेबाजी के दौरान मनोरंजन किया, फिर फील्डिंग के दौरान दर्शकों को बांधे रखा।'' इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह सब कुछ नहीं हैं।

कोहली ने 'जवान' के गाने 'चलेया' पर भी डांस किया।'' एक ने लिखा, ''कोहली बैटिंग भी करे, मैच जिताए और लोगों का मनोरंजन भी करे।'' एक ने लिखा, ''बीवी के गाने पर डांस, वाह भाई मजा आ गया।'' एक ने लिखा, ''विराट कोहली एक सच्चे एंटरटेनर भी है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

इसके अलाव कई सितारों ने भी विराट कोहली के इस शतक को लेकर उनको मुबारकबाद दी है। सचिन ने खुद ट्वीट कर कहा कि वो आशा करते हैं कि इसी वर्ल्डकप में विराट उनका रिकॉर्ड तोड़ दें। फिलहाल आप देखिए विराट कोहली का ये डांस वीडियो जो कि आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को अपना दीवाना बना रहा है....

Read more about: virat kohli anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X