..................... Virat Kohli dances with Anushka Sharma at Zaheer Khan and Sagarika Ghatge’s wedding reception - Hindi Filmibeat

जहीर खान की शादी और विराट कोहली का 'बाराती डांस'..ये नहीं देखा तो क्या देखा

By Shweta

कहना गलत नहीं होगा कि जहीर खान और सागरिका घटगे की शादी में विराट कोहली ने शाम को और भी खूबसूरत बना दिया।इसमें कोई सरप्राइज नहीं है कि क्योंकि विराट कोहली के बारे में सभी जानते हैं कि वो कितना मस्ती करते हैं और युवराज सिंह की शादी में भी उन्होंने जमकर डांस किया था।

विराट कोहली को अगर अनुष्का शर्मा का साथ मिल जाए तो वो और भी खूबसूरत हो जाते हैं। जहीर खान की शादी में भी विराट कोहली एक के बाद एक बॉलीवुड गानों पर लगातार परफॉर्म करते नजर आए। विराट कोहली का डांस देखकर आपको भी शायद अपनी दोस्तों की शादी की याद आ जाए।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ जहीर खान और सागरिका घटगे की रिसेप्शन में पहुंचे। विराट कोहली हमेशा की तरह बेहद गुड लुकिंग लग रहे थे तो अनुष्का शर्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ही साथ में काफी गानों पर डांस करते, जहीर खान के साथ मस्ती करते नजर आए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हर फंक्शन हो या कोई इवेंट साथ में जाते हैं। विराट कोहली की हर प्रोफाइल पिक्चर अनुष्का शर्मा के साथ होती है लेकिन उन्होंने कभी सीधे तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अब तो फैन्स उनकी भी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X