"विराट कोहली दामाद जैसा है हमारा", जानें शाहरुख खान ने क्रिकेटर पर क्यों बरसाया प्यार! ट्वीट वायरल

virat-kohli-damaad-jaisa-hai-hamaara-shahrukh-khan-showers-love-on-the-crickter-know-what-he-said

Shahrukh Khan on Virat Kohli: क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को दुनिया पसंद करती है। उनकी फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वो पहले भारतीय हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में जब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने उन पर प्यार बरसाया.. तो वो ट्वीट हर तरफ वायरल हो रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस और विराट कोहली के फैंस के बीच वॉर चल रहा है। एक का कहना है कि किंग खान दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलेब हैं.. तो दूसरे का कहना है कि विराट कोहली को शाहरुख से ज्यादा दुनिया जानती है।

इस बीच शाहरुख खान ने फैंस से बातचीत करने के लिए ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा.. जहां एक फैन ने उनसे विराट कोहली को लेकर भी सवाल किया।

शाहरुख खान ने विराट की तारीफ में कही ये बातें

एक फैन ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, "सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए, क्‍योंकि हम लगभग हर रोज फैन वार पोस्‍ट देखते रहते हैं.. कोहली के बारे में #Jawan style में कुछ कहिए.." इस पर शाहरुख ने जवाब में लिखा, "आई लव विराट कोहली, वो मेरा अपने हैं। मैं उसके सलामती के लिए हमेशा प्रार्थना करता हूं... भाई दामाद जैसा है हमारा।"

बस फिर क्या था! देखते ही देखते शाहरुख खान का यह ट्वीट वायरल हो गया। खास बात है कि शाहरुख और विराट की दोस्ती सिर्फ अनुष्का शर्मा की वजह से ही नहीं.. बल्कि क्रिकेट की वजह से भी है। शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। विराट उनकी टीम में तो नहीं है.. लेकिन दोनों के बीच अच्छी बॉण्डिंग है।

Read more about: shahrukh khan virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X