मोहब्बत या क्रिकेट? बाथरुम में इस वजह से खूब रोए थे विराट कोहली, युजवेंद्र चहल ने खोला राज!

Virat Kohli

Virat Kohli Cried in Bathroom- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं लेकिन अब उन्होने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चहल ने बताया किस वजह से एक बार बाथरूम के अंदर बैठकर विराट कोहली फूट फूटकर रोए थे।

जी हां, मैदान पर अपने एग्रेशन के लिए पहचाने जाने वाले विराट कोहली को लेकर ये बात शायद ही आपको पता होगी कि उनके अंदर कितना मासूम दिल है। युजवेंद्र चहल इस दौरान 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल का जिक्र कर रहे थे जिसमें काफी दुर्भाग्यवश इंडिया को न्यूजीलैंड के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

इस दिन भारत न्यूजीलैंड से महज 18 रन से हार गया था और फाइनल में पहुंचने का सपना चूर हो गया था। इस दौरान ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि पूरे देश के फैंस का दिल टूटा था और लोग रोए थे।

बाथरूम में रोए कोहली

युजवेंद्र चहल ने बताया कि उस दिन पूरी टीम काफी दुखी थी और विराट कोहली फूट फूटकर बाथरूम में रोए थे। इसके अलावा उनका कहना था कि लगभग सभी खिलाड़ियों के आंसू निकलने थे। धोनी भाई एक कोने में शांत बैठे थे और ये देखकर सभी काफी दुखी हो गए थे। धोनी को कोने में इस तरह से बैठे देखना उनके लिए काफी इमोशनल पल था। चहल का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर चर्चा कर रहे हैं। कोहली को जाना जाता है कि वो अपने एग्रेशन से सामने वाले को चुप करवा देते हैं। हालांकि ड्रेसिंग रूम में वो खिलाड़ी कैसा है चहल ने बता दिया है।

अफेयर को लेकर चर्चा है

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद अब युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने इसको कुबूल नहीं किया है। दोनों को हाल ही में लंदन में स्पॉट किया क्या था।

Read more about: virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X