अनुष्का शर्मा को विराट ने दिया दक्षिण अफ्रीका से सारीज जीतने का क्रेडिट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनो भारतीय क्रिकेट के दूसरे सचिन बनकर सामने आए है। क्रिकेट की बात की जाए तो वर्तमान समय में उनके सामने कोई भी खिलाड़ी खड़ा नहीं हो सकता है। विराट कोहली आए दिन चर्चा में बने रहते है और हाल ही में वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे।
विराट कोहली ने मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अपना जीवनसाथी बनाया है और जब से अनुष्का शर्मा विराट की जिंदगी में आईं है उनके साथ कुछ ना कुछ अच्छा ही हो रहा है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दक्षिण अफ्रीका में है और 6 वनडे मैचों की सीरीज 5-1 से जीत चुकी है।

इस जीत का और इस सीरीज जीतने का क्रेडिट कोहली ने पत्नी अनुष्का को दिया है और कहा है कि वो अक्सर उनको मोटिवेट करती रहती है और हमेशा समझाती भी है। वैसे अब हम आपको जो आकड़ा बताने जा रहे है इसको सुनकर आप भी यही कहेगे को वकई में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के लिए लकी है। बता दे कि भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका जाकर उसी सरजमी पर पहली बार सीरीज पर कब्जा किया है।
ऐसा करने वाले विराट पहले भारतीय कप्तान बन गए है। विराट कोहली का ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो कह रहे है कि इस जीत का क्रेडिट वो अपने करीबियों को देना चाहते है और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को देना चाहते है जो हमेशा उनको पॉजीटिव रहने की सलाह देते है।
आगे बोलते हुए विराट कोहली ने कहा कि वो खुशनसीब है कि उनको भारतीय क्रिकेट टीम की बागडोर संभालने का मौका मिला है। विराट ने कहा कि अभी 8-9 साल मैं क्रिकेट खेल सकता हूं और मै जैसा प्रदर्शन कर रहा हूं ऐसा ही लगातार करना चाहूंगा।
विराट ने आगे बोलते हुए कहा कि वो भगवान का शुक्रिया अदा करते है कि वो फिट है और वो हमेशा फिट रहना चाहते है। आपको बता दें कि विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की आने वाली हॉरर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें वो काफी डरावनी लग रही है। लोगों के द्वारा ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग फिल्म देखने के लिए उत्सुक है। अनुष्का शर्मा की फिल्म परी होली के मौके पर 2 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications