..................... Virat Kohli Controversy German Model LizLaz Claims She Was Offered Money To Speak Against Cricketer - Hindi Filmibeat

'विराट कोहली को फंसाने के लिए मुझे पैसे ऑफर हुए'...., जर्मन मॉडल के खुलासे से मचा इंटरनेट पर बवाल

Virat Kohli Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कहे जाने वाले विराट कोहली अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ वक्त पहले जब जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लिजलैज का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हुआ था, तो उसके चलते दावा किया गया था कि उस पोस्ट पर विराट कोहली ने लाइक किया है। लेकिन कुछ ही देर के बाद में यह लाइक अनलाइक कर दिया गया था। इसके बाद में इंटरनेट पर यह खबर खूब वायरल भी हुई थी।

Virat Kohli

अब जर्मन मॉडल ने विवादों पर दी प्रतिक्रिया

लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में जर्मन मॉडल ने इन विवादों पर कई चौंकाने वाले खुलासे कर दिए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि कुछ लोगों ने उनको विराट कोहली के खिलाफ बोलने और उन पर आरोप लगाने के बदले पैसे तक ऑफर कर दिए थे। जर्मन मॉडल ने बताया कि उन्होंने इस तरीके की किसी भी पेशकश को ठुकरा दिया था।

कई महीने बाद हुआ खुलासा

फिल्मी मंत्रा के साथ जब लिजलैज ने इंटरव्यू दिया तो बताया कि विवाद के बाद में उन्हें लगातार अलग-अलग मीडिया संस्थानों से लेकर लोगों के भी फोन आने लग गए थे। काफी सारे लोग उनसे ऐसी बातें भी उगलवाना चाहते थे जो पूरी तरीके से झूठी हैं। मॉडल की माने तो कुछ पत्रकारों ने उनको पैसे भी देने की कोशिश की थी जिससे कि वह विराट कोहली पर निशाना साथ सकें। साथ ही इन विवादों को और भी ज्यादा बढ़ाया जा सके। लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर में से एक है।

जर्मन मॉडल ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर जो भी बातें फैलाई गई, वह पूरी तरीके से झूठी है। विराट कोहली ने कुछ भी जानबूझकर गलत नहीं किया। उन्होंने AI से बनाई जा रही तस्वीरों पर रिएक्शन दिया था और कहा था कि यह सब उनके लिए मजेदार हो लेकिन विराट कोहली के लिए यह अनकंफरटेबल हो सकता है।

पहले भी विवादों में आ चुके हैं विराट कोहली

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी विराट कोहली का नाम सोशल मीडिया लाइक विवादों में आ चुका है। साल 2025 में एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीरों पर उनका लाइक देखा गया था। जो काफी ज्यादा इंटरनेट पर वायरल भी हुआ। लेकिन तब विराट कोहली ने सफाई दी थी कि फीड क्लियर करते समय एल्गोरिथम के कारण गलती से इंटरेक्शन दर्ज हुआ होगा। साथ ही इसके पीछे कोई भी ऐसी मंशा नहीं थी।

Read more about: virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X