विराट कोहली ने पब्लिकली अनुष्का को बुलाया 'My Love'
एक तरफ वर्ल्ड कप में इंडिया की बेहरीन परफॉर्मेंस से लोगों को विराट कोहली पर गर्व हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली को गर्व हो रहा है अपने प्यार अनुष्का शर्मा पर। असल में विराट ने आज एनएच10 फिल्म देखी जिसे देखकर विराट अपने प्यार अनुष्का शर्मा की तारीफ किये बिना ना रह सके और उन्होंने ट्विटर पर अपने दिल की बात लिख ही दी।
विराट कोहली ने लिखा "एनएच10 देखी और मैं हैरान रह गया। बेहतरीन फिल्म और खासतौर पर फिल्म में मेरे प्यार अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस। मुझे बहुत गर्व है अनुष्का पर।"
विराट कोहली के इस स्टेटमेंट को देखते ही लोगों को सुकून मिला कि चलो विराट ने पब्लिकली अपने प्यार का इजहार तो किया। अनुष्का को अपना प्यार तो कहा।
जब से एनएच10 फिल्म रिलीज हुई है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिलना शुरु हुआ है तभी से मीडिया का अनुष्का और उनकी टीम से यही सवाल है कि क्या विराट ने फिल्म देखी। तो आज सभी को उनके सवालों का जवाब तो मिल ही गयी। जिस तरह से अनुष्का विराट की हर एक इनिंग में उनका साथ देती दिखी हैं तो विराट भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












