सेल्फी के लिए विराट ने दी अगली तारीख, उड़ी खिल्ली- जितनी देर में तारीख सोची पांच सेल्फी हो जाती

Virat Kohli Selfi Date: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार विराट कोहली को उनके लेटेस्ट वीडियो के कारण जरा ट्रोल भी किया जा रहा है। विराट कोहली की दीवानगी देश ही नहीं दुनिया भर में देखने को मिलती है। ऐसे में उनकी एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए लंबी लाइने लग जाती हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि विराट जरा जल्दी में थे। वो जल्दी जल्दी अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो रहे थे। ऐसे में एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने के बहुत करीब था की सिक्योरिटी ने उस शख्स को रोक दिया। इसके बाद विराट ने उस शख्स से अगली तारीख देकर वादा किया वो उन्हें सेल्फी जरूर देंगे।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट कोहली इस शख्स से कह रहे हैं, "23 तारीख को जा रहा हूं मै तब दे दूंगा।" इस दौरान विराट को तारीख याद करने में कुछ सेकेंड लग गए इसी को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजंस का कहना है कि वो शख्स इतना करीब था कि सेकेंड भर में उसे सेल्फी आसानी से दी जा सकती थी लेकिन ये सेलिब्रिटी टैंटरम हैं।
शख्स तो आसानी से मान गया लेकिन लोग विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'जितनी देर में इसने बोला उतनी देर में सेल्फी दे सकता था।' तो वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'जितनी देर में विराट भाई ने बोलने में लगाया तब तक 5 सेल्फी हो जाती।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'एक सेल्फी के लिए कितना वक्त लगता है उसके लिए अपोइंटमेंट देने की क्या जरूरत है।'
वहीं तमाम लोग विराट का सपोर्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि ये विराट की पोलाइटने है कि उन्होंने इस शख्स को एड्रेस किया और सेल्फी के लिए प्रोमिस किया।


Click it and Unblock the Notifications