विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड तो जोर से उछली प्रेंग्नेट अनुष्का, सेमीफाइनल में बॉलीवुड स्टार्स के मजे

India Vs New Zealand Semi Final: दिवाली के बाद हर किसी को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल इंडिया वर्सेज न्यू जीलेंड के मैच का काफी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में तमाम क्रिकेट फैंस के साथ साथ वानखेड़े स्टेडियम तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से खचाखच भरा दिखाई दे रहा है।
मैच की सबसे खास बात रही कि विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विराट कोहली ने इस मौच में अपना 50वां शतक ठोक कर हर किसी को सेलिब्रेशन का मौका दिया है। इस दौरान अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रही है और वो जोर से चीयर करती और बेहद खुश अंदाज में दिखाई दीं। इस दौरान अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
इसके साथ ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्टेडियम रोमांस भी चालू रहा। इस दौरान दोनों एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते दिखाई दिए। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है और ऐसे में सारे के सारे कैमरे भी उन्ही की तरफ हैं।
बता दें कि कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर से लेकर जॉन अब्राहम तक तमाम सितारे वानखेड़े स्टेडियम में मैजूद हैं। ये मैच भारत के लिए बेहद खास है शानदार परफॉर्मेंस के साथ भारत इस मैच को जीतते ही फाइनल में एंटर कर जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications