Virat Anushka Baby Boy: पापा बने विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म.. रखा ये नाम

Virat Anushka

Virat Anushka Baby Boy: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज़ शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस बार बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बताया कि 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है।

विराट अनुष्का का बयान

विराट ने इस पोस्ट में लिखा, "हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"

अकाय नाम का मतलब

जानकारी के मुताबिक, Akay का अर्थ है फुल मून के पास या फुल मून की जगमगाती रोशनी। पूरा चांद। ये तुर्की भाषा से निकला नाम है, जिसमें अनुष्का और विराट ने एक A एक्स्ट्रा जोड़ा है।

पूरे नौ महीनों की चुप्पी

कई महीनों से अटकलें लग रही थीं कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और विराट दूसरी बार पापा बनने वाले हैं, लेकिन दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। और तो और अनुष्का भी पब्लिक प्लेसेस से लगभग दूर रहीं। कई दिनों से फैंस को उनकी झलक देखने को नहीं मिली है।

वामिका-अकाय में दो साल का अंतर

अनुष्का और विराट ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। अब 15 फरवरी, पहले बच्चे के जन्म के 2 साल बाद वो फिर मां बनी हैं।

Read more about: virat anushka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X