सलमान को पछाड़ा..बस पीएम मोदी से रह गए पीछे विराट कोहली
पीएम मोदी के बाद विराट कोहली फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब बन गए हैं। इस मामले में कोहली ने सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया।
आपको हो सकता है जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली सलमान खान को पछाड़कर दूसरे सबसे अधिक फैन फॉलोइंग वाले स्टार बन गए हैं। अब भारत में विराट कोहली से ज्यादा फेसबुक पर फैन फॉलोइंग सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।
हमारे देश में क्रिकेट और सिनेमा दोनों लोगों की रग रग में बहता है ।सलमान खान फिल्मों के विराट कोहली हैं तो विराट कोहली क्रिकेट के सलमान खान। सोशल मीडिया एक प्लेटफॉर्म है जहां फैन्स हमेशा अपने स्टार्स से जुड़े हुए होते हैं और अपनी बातें भी शेयर करते हैं।

फेसबुक एक ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा लोग एक्टिव रहते हैं और अपने फेवरिट स्टार्स को फॉलो करते हैं।जाहिर है इस मामले में फिलहाल विराट कोहली ने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली की फेसबुक पर 35 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके सलमान खान से 6 लाख अधिक फॉलोअर्स हैं।
वहीं भारत में फेसबुक पर फॉलोअर्स की की संख्या सबसे अधिक नरेंद्र मोदी की 42 मिलियन है जो सलमान खान और विराट कोहली से कहीं आगे है।


Click it and Unblock the Notifications