किसने क्लिक की तस्वीरें? सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से पूछा ये सवाल!
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस समय देश से बाहर हैं और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहीं हैं। हाल ही में एक तस्वीर उन्होने साझा की थी जिसमें वो विराट कोहली, आथिया शेट्टी, केएल राहुल और उमेश यादव के साथ नजर आईं थी। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है वो काफी चौकाने वाली है। क्योंकि इसमें अनुष्का शर्मा अकेली नजर आ रहीं हैं और खुद विराट कोहली को नहीं पता है कि उनकी ये तस्वीरें किसने क्लिक की हैं।
यही कारण है कि वो काफी हैरान हैं और सबके सामने सोशल मीडिया पर ये सवाल पूछ लिया है। दरअसल ये तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने दो दिन पहले पोस्ट की थीं और इसमें वो काफी हंसते हुए टहलते हुए नजर आ रहीं हैँ।

विराट कोहली ने इसपर कमेंट किया है.. 'किसने ये फोटो ली हैं।' इसके बाद से ही ये तस्वीरें काफी चर्चा में आई हैं। बता दें टीम इंडिया इस समय अपने इंग्लैंड दौरे के लिए वहां गई हुई है और साथ अनुष्का शर्मा भी हैं।
हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक बच्ची ने जन्म लिया था और इसके बाद वो काफी चर्चा में आईं थीँ। दोनों अपने बेटी का नाम वामिका रखा है। वर्कफ्रंट पर अनुष्का शर्मा की फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन वो कई प्रोजेक्ट्स के लिए चर्चा में है।
कुछ महीनों पहले पता चला था कि अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक करने वाली हैं। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म से उनका नाम जुड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications