बेटी को सीने से चिपकाए वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, इतनी बड़ी होकर दिखा वामिका का चेहरा

Recommended Video
Virat-Anushka With Vamika In Vrindavan: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी दुनिया भर में लोकप्रिय है। विराट अनुष्का की बेटी वामिका दो साल की होने वाली है लेकिन इस पावर कपल ने आज तक वामिका का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। अब हाल ही में ये कपल अपनी बेटी को वृंदावन में राधा-कृष्ण के दर्शन करने के लिए लेकर पहुंचा। इस दौरान इस स्टार फैमिली की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
विराट-अनुष्का ने इस दौरान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वामिका कभी मम्मी की गोद में तो कभी पापा की बाहों में दिखाई दीं। यहां देखिए इस स्टार फैमिली की तस्वीरें।

वृंदावन में विराट अनुष्का
विराट-अनुष्का काफी धार्मिक हैं और दोनों को ही भगवान पर अटूट भरोसा है। अक्सर ही ये कपल भगवान के दरबार में माथा टेकने और पूरा करते दिखाई देते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से ये कपल वृंदावन में पूजा करने के लिए पहुंचा।

वामिका की तस्वीरें
इस दौरान विराट-अनुष्का की बेटी वामिका भी दिखाई दीं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वामिका कभी पापा की गोद में तो कभी मम्मी को गोद में दिखाई दे रही थीं।

दिख गया वामिका का चेहरा
इस दौरान वहां मौजूद काफी सारे लोगों ने उनकी तस्वीरें क्लिक कीं। इस दौरान किछ तस्वीरों में वामिका का चेहरे भी दिख गया। लेकिन विराट अनुष्का के वादे के कारण हर कोई इन तस्वीरों को वामिका का चेहरे इमोजी से छुपाकर ही पोस्ट कर रहा है।

नहीं दिखाया बेटी का चेहरा
बता दें कि वामिका दो साल की होने वाली हैं लेकिन अभी तक विराट अनुष्का ने अभी तक बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। ऐसे में हर किसी को वामिका का चेहरा देखने की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है।
दिखा वामिका का चेहरा
इसके साथ ही विराट अनुष्का और वामिका का यहां से एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वामिका का चेहरा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वीडियो में वामिका काफी एक्टिव और क्यूट अंदाज में मम्मी की गोद में दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











