अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का राम मंदिर मे किए दर्शन, चढ़ावे में चढ़ाई ये चीज, अनुष्का से सिर से नहीं हटा पल्लू

Virat Kohli Anushka Sharma Ayodhya Ram Mandir: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों मंदिर मंदिर माथा टेकते दिखाई दे रहे हैं। अब ये सुपरस्टार कपल अयोध्या में हनुमान गढ़ी में माथा टेकता दिखाई दे रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अयोध्या के मंदिर से वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों दर्शन और भेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में अनुष्का शर्मा को पिंक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने सिर पर पल्लू लिए दर्शन किए। वहीं विराट कोहली व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखें। दोनों भगवान की भक्ति में डूबे नजर आए।

बता दें कि हाल ही में भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से अपने सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुष्का ने क्या सवाल किया यह तो एडिट कर दिया गया है, लेकिन प्रेमानंद महाराज जी विराट कोहली से पूछते हैं कि अब तो खुश हो। महाराज जी के इस सवाल के बाद विराट कोहली हंसने लगते हैं।

इसके बाद प्रेमानंद महाराज जी दोनों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि अंदर की चिंता को शांत करो और एक दम सामाजिक हो जाओ। पैसों के पीछे मत भागो और बस राधा रानी के नाम जप करो। इसके बाद अनुष्का पूछती हैं कि क्या नाम जप करने से हो जाएगा ? जिसपर प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि हां, जरूर होगा।

इसके साथ ही विराट कोहली के संन्यास के ऐलान के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर स्पेशल नोट लिखा था। अनुष्का शर्मा ने लिखा, "वे रिकॉर्ड और माइलस्टोन के बारे में बात करेंगे। लेकिन मुझे वो आंसू याद आएंगे जो संघर्ष के दिनों में किसी ने नहीं देखे। आपने खेल के इस प्रारूप को अटूट प्यार दिया है। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया है, हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार और विनम्र होकर लौटे।"

अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, "मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफेद ड्रेस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किसी अलग तरह से संन्यास ले लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है। इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं माय लव, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X