बेटे अकाय संग लंदन में शॉपिंग करते दिखे विराट-अनुष्का, आग की तरह वायरल हुआ बेटे का पहला वीडियो

Virat Anushka With Akaay Spotted Video:मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में एंजॉय कर रहे हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनके बच्चे भी लंदन में ही है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें विराट और अनुष्का को अकाय और वामिका के साथ में देखा जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विराट और अनुष्का के साथ बच्चों के इस वीडियो को बहुत ही दूर से रिकॉर्ड किया गया है। इसीलिए यह सब बहुत ही अच्छे तरीके से नजर नहीं आ रहे हैं। वैसे तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। अब इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
विराट कोहली बीट t20 विश्व कप 2024 होते ही लंदन चले गए थे और अनुष्का काफी लंबे समय से लंदन में ही है। खबरों के अनुसार वह अब पूरी तरीके से लंदन में ही शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।
इसी के अलावा जब से t20 विश्व कप 2024 हुआ है तभी से विराट कोहली ब्रेक पर गए हुए हैं। T20 इंटरनेशनल से संन्यास का भी उन्होंने ऐलान किया। लेकिन वनडे और टेस्ट मैच वह हमेशा खेलेंगे। विराट कोहली को जल्दी ही मैदान पर वापस देखा जाएगा। 2 अगस्त को श्रीलंका और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है।


Click it and Unblock the Notifications