विंबलडन में क्यों मुंह बनाए बैठी रहीं Anushka Sharma? विराट कोहली के पीछे ये हसीना भी पहुंची मैच देखने!

Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli Anushka Sharma At Wimbledon 2025: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेहद पसंद किया जाने वाला कपल है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी केमिस्ट्री लोगों का दिल लूट लेती हैं। विराट अनुष्का सोमवार को विंबलडन के सेंटर कोर्ट में टेनिस मैच देखने पहुंचे। वहां उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाउर के बीच मुकाबला देखा।

अक्सर ये सेलिब्रिटी जोड़ी अपने खुशमिजाज अंदाज और स्टाइलिश लुक की वजह से सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार दोनों का थोड़ा गंभीर और शांत रवैया देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

विराट अनुष्का क्यों हुए परेशान

उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर वे इतने चुप और शांत क्यों नजर आ रहे थे। यहां तक कि अनुष्का शर्मा के एक्सप्रेशन तो काफी परेशानी भरे नजर आ रहे थे और वजह शायद सामने आ गई है।

विराट और अवनीत एक ही जगह पर

जी हां, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जहां मैच देखने पहुंचे थे, वहां वो हसीना भी पहुंच गई, जिसकी फोटो कुछ महीनों पहले विराट कोहली ने लाइक कर दी थी या फिर उनके इंस्टा एल्गोरिदम ने लाइक कर दी थी। हम बात कर रहे हैं अवनीत कौर की। एक्ट्रेस अवनीत भी विंबलडन का मैच देखने बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। अवनीत तो इस मौके पर काफी एक्साइटेड दिखीं लेकिन इस बीच मैच कै दौरान विराट अनुष्का के परेशानी भरे एक्सप्रेशन उनके फैंस को परेशान कर रहे हैं।

लोगों के मजेदार रिएक्शन

अवनीत कौर की प्रेजेंस को लोगों ने भी नोटिस किया और लोग सोशल मीडिया पर मजे लेने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'अब हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली विंबलडन में अलग मूड में क्यों दिखे, अवनीत वहां मौजूद थीं और कोहली बहुत शर्मिंदा थे क्योंकि वह अनुष्का के साथ थे और उन्हें यह बात पता थी।' दूसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'अवनीत कौर भी वहां मौजूद थीं? इसीलिए कोहली उदास थे, अरे यार कहीं अनुष्का को ना पता चल जाए', तीसरे यूजर ने लिखा- 'पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटो लाइक की... अब दोनों एक ही समय पर विंबलडन में नजर आए, मैं कुछ कहना भी नहीं चाहता...'

क्या है विराट और अवनीत की कहानी

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के सीरियस एक्सप्रेशन पर मीम्स इसलिए बन रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक दिलचस्प वाकया सामने आया था। दरअसल, कुछ समय पहले विराट कोहली ने गलती से एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक कर दिया था।

जैसे ही लोगों को यह बात पता चली, इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद विराट ने सफाई देते हुए कहा कि यह सब इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की वजह से हुआ है और उनकी मंशा ऐसा करने की नहीं थी। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ चुकी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X