मिस्टर और मिसेज़ कोहली का शानदार रिसेप्शन देखिए #FirstPic
Recommended Video

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज दिल्ली में रिसेप्शन दे रहे हैं और फैन्स उनकी तस्वीरें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लेकिन उतना ही उत्साहित है उनका रिसेप्शन स्टेज जो कि तैयार हो चुका है।
विराट और अनुष्का आज दिल्ली में अपने रिश्तेदारों को रिसेप्शन दे रहे हैं। इसके बाद वो 26 को मुंबई में दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।

ये शानदार रिसेप्शन दिल्ली के होटल ताज में हो रहा है। वहीं अनुष्का के शहर बेंगलुरू में एक केक फेस्टिवल चल रहा है जहां, विराट और अनुष्का के रिसेप्शन थीम पर एक पूरा केक बनाया गया है जो सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विराट और अनुष्का का रिसेप्शन स्टेज काफी देर से उनका इंतज़ार कर रहा था। सबसे पहले आकर उन्होंने मीडिया से बातें की हैं और अब धीरे धीरे मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। जब तक विराट अनुष्का के मेहमान आते हैं, तब तक उनकी तस्वीरों से दिल भर लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications
