..................... Virat Kohli and Anushka Sharma's pic at Yuvraj Singh's wedding - Hindi Filmibeat

#ViralPic: युवराज की शादी में बाराती बने अनुष्का - विराट...वीडियो भी वायरल

युवराज सिंह की शादी में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। दोनों की ये तस्वीर हुई वायरल और वीडियो भी शानदार।

युवराज सिंह की गोआ वाली शादी शानदार थी। शादी के एक दिन पहले हुई कॉकटेल पार्टी जहां युवराज के दोस्तों ने जमकर इंजॉय किया। वहीं उनके परिवार ने भी महफिल में काफी रंग जमाया।

सबसे शानदार थी युवराज की बारात, जहां वो अपने दोस्तों के साथ बुलेट पर आए और उनके दोस्तों में शामिल थे दो खास लोग - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

Anushka Virat at Yuvraj singh wedding

युवराज सिंह और हेज़ल कीच ने 30 नवंबर को गुरूद्वारा में पारंपरिक रीति रिवाज़ से शादी की थी। लाल शेरवानी में युवराज और मैरून जोड़े हेज़ल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस सिख शादी की तस्वीरें देखें यहां।

इसके बाद मिस्टर एंड मिसेज़ युवराज सिंह ने बिल्कुल धमाकेदार अंदाज़ में गोआ में समुंदर के किनारे हिंदू रीति रिवाज़ से सात फेरे लिए। और इस शादी में कितना स्वैग था वो आप इन तस्वीरों में देखिए यहां।

लेकिन सबसे वायरल हो रही है अनुष्का विराट की ये ताज़ा तस्वीर। क्योंकि केवल अटकलें थीं कि दोनों इस शादी में एक साथ शामिल हो सकते हैं।



युवराज अनुष्का के इतना करीब हैं कि बॉम्बे वेलवेट रिलीज़ होने के पहले अनुष्का की एक तस्वीर पर युवराज ने रोज़ी भाभी कमेंट किया था। रोज़ी, फिल्म में अनुष्का के किरदार का नाम था।

बहरहाल, विराट - अनुष्का की साथ में तस्वीर दोनों के बारे में कुछ अजीब सी अफवाहों पर भी पानी फेर दिया। वहीं किसी ने चुपके से एक वीडियो भी लिया जिसे एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। आप भी देखिए ये वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X