विराट-अनुष्का के घरवाले कर रहे हैं 'बैंड बाजा बारात' की तैयारी?
मुंबई। शायद इनकी शादी का ख्याल दिल में आया है, इसीलिए मम्मी ने इनकी.... जी नहीं, हम इस गाने का प्रमोशन नहीं कर रहे बल्कि यहां बात हो रही है क्रिकेट और बॉलीवुड दुनिया की सबसे सेंसेशनल जोड़ी की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी लगता है अभी काफी उफान पर है। तभी इनका रिश्ता अब इनसे बढ़कर परिवार तक भी पहुंच गया है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों इनके परिजनों के बीच मुलाकात हुई। जिससे जल्द ही बैंड, बाजा, बारात देखने की संभावनी जताई जा रही है। खबरें हैं कि कोहली के परिवार ने अनुष्का और उनके परिवार से मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि दोनों का परिवार जल्द ही शादी की तारीख का एलान कर सकता है। विराट की मां सरोज मुंबई में अनुष्का से मिलने कुछ दिन पहले ही पहुंची थीं। उनके साथ विराट के भाई भी थे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वन-डे सीरीज के दौरान अनुष्का के मुंबई स्थित घर पर इन दोनों के परिजनों की मुलाकात हुई। ये दोनों भले ही सार्वजनिक रूप से इस प्रकार के संबंधों को नकार रहे हो, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे इनके परिजन भी जानते हैं कि ये एक-दूसरे का साथ चाहते हैं।
हालांकि अभी इनकी सगाई या शादी की कोई निश्चित तारीख का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल तो अनुष्का दिसंबर में रिलीज होने वाली 'पीके' को लेकर व्यस्त है, वहीं विराट अब श्रीलंका तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











