इस परिवार ने पिलाई विराट - अनुष्का को चाय, लेकिन पहचान नहीं पाए, देखिए बेहद प्यारी तस्वीरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भूटान में छुट्टियां मना रहे हैं जहां उन्होंने विराट कोहली का जन्मदिन भी मनाया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान आज 31 साल के हो गए। विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 में हुआ था। विराट और अनुष्का की ये ट्रिप शानदार जा रही हैं।
अपनी ट्रिप के दौरान, दोनों चढ़ाई करते हुए एक छोटे से परिवार के छोटे से घर में पहुंचे जिनके दिल बहुत बड़े थे। विराट और अनुष्का को थके देख, इस परिवार ने उन्हें चाय ऑफर की।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि हमें थका देख इस परिवार ने हमें चाय पिलाई लेकिन किसी को ये पता नहीं है कि हम कौन हैं। इनके लिए हम बस दो थके हुए सैलानी थे।
विराट और अनुष्का की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और हर कोई इस परिवार की सादगी पर मर मिटा है। अनुष्का ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि कैसे उन्हें और विराट को ज़िंदगी के ये छोटे छोटे पल बेहद पसंद आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
