न्यूजीलैंड में विराट को मिली उनकी नन्ही फैन, दोनो को गौर से देखती रहीं अनुष्का, फोटो वायरल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को जब भी मौका मिलता है दोनो एक दूसरे के पास पहुंच ही जाते हैं। इस समय विराट कोहली न्यूजीलैंड में हैं और उसके खिलाफ आज से वनडे सीरीज की शुरुआत करने जा रहें हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक छोटी सी बच्ची से बात करते हुए नजर आ रहें हैं। दरअसल ये बच्ची विराट कोहली की फैन और विराट से बात कर रही तो वहीं अनुष्का दोनो को निहारती हुई नजर आ रहीं हैं।
बता दें कि इस फोटो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहें हैं और इससे ये भी पता चलता है कि विदेशों में भी विराट कोहली की काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग हैं।

हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के देश में हराकर नया इतिहास बनाया है। अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया ही पहुंच गईं थीं और तब से वो विराट के साथ ही हैं।
इस तस्वीर को देखकर समझ में आ रहा है कि दोनो शाम को वॉक के लिए निकले हैं और तभी इस नन्ही फैन से विराट कोहली की मुलाकात हो गई है। फिलहाल आप देखें विराट और अनुष्का की कुछ शानदार तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications