साउथ अफ्रीका लिए रवाना हुए विराट-अनुष्का..पूरी क्रिकेट टीम के साथ
Recommended Video

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अचानक इटली में शादी कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया। अभी हाल में 26 दिसंबर को हुए रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत पहुंचा। अब विराट और अनुष्का साउथ अफ्रीका के लिए निकल गए हैं जहां वो नया साल मनाएंगे।
जनवरी के पहले सप्ताह में अनुष्का वापस भारत लौट जाएंगी तो वहीं विराट कोहली 5 जनवरी से साउथ अफ्रीका के साथ सीरिज में व्यस्त हो जाएंगे। विराट कोहली ने कहा है कि "उनके लिए फिलहाल शादी करना क्रिकेट से अधिक जरुरी था इसलिए वो श्रीलंका के साथ सीरिज में नहीं खेल सके लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ सीरिज के लिए वो तैयार हैं।

विराट कोहली और अनुष्का के साथ बाकी क्रिकेटर्स भी थे । अनुष्का शर्मा इस दौरान हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विराट कोहली की बात करें तो वो मौजूदा समय में सबसे सफलतम क्रिकेटर में से एक हैं।वहीं अनुष्का शर्मा एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दे रही हैं।
काफी सालों के अफेयर के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे और फैन्स खासकर दोनों की शादी से बेहद खुश हैं। अनुष्का शर्मा जल्द ही वापस शाहरुख खान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी। इसके बाद वरुण धवन के साथ अनुष्का शर्मा सुई और धागा की शूटिंग शुरु करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications