विराट-अनुष्का की यह तस्वीर हो रही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले VIRAL
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऐसे कपल हैं जो कभी भी ना अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं और ना तो कुछ छिपाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। दोनों इसमें बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दरअसल दोनों साथ में एक विज्ञापन शूट कर रहे हैं जिसमें दोनों कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे। दोनों पहले भी साथ कुछ विज्ञापन शूट कर चुके हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अक्सर साथ में नजर आते हैं और ज्यादातर काफी कूल अवतार रहते हैं। उन्हें मीडिया गॉसिप से कोई फर्क नहीं पड़ता है।दोनों ही एक दूसरे के साथ क्रिकेट इवेंट और बॉलीवुड पार्टी में नजर आते रहते हैं। अनुष्का शर्मा फिलहाल बॉलीवुड की सबसे प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस में से एक हैं।
उन्हें हर फिल्म के लिए अच्छी खासी तारीफ भी मिलती है। कुछ समय पहले ही उनकी और शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल रिलीज हुई। फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई लेकिन अनुष्का शर्मा की जरूर अच्छी खासी तारीफ हुई है।


Click it and Unblock the Notifications