वर्ल्ड कप हारते ही बुरी तरह रोए विराट-रोहित, खुद को संभाल नहीं पाईं प्रेग्नेंट अनुष्का भी...

Virat Anushka In Tears: साल 2023 में जिन दिन का हर कोई सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहा था वो दिन और हर किसी को भावुक भी कर गया। गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार गई। जहां इस टूर्नामेंट के सारे मैच जीतने के बाद हर किसी को भारत से ना सिर्फ उम्मीदें थी बल्कि पूरा भसोरा ही हो गया था ऐसे में किस्मत ने ऑस्ट्रेलिया का ही साथ दिया।
मैच हारते के बाद जहां सभी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार तरीके से बधाई दी और अपनी भावनाओं को काबू में रखा तो ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के चेहरे के भाव लाख छुपाने के बाद भी कैमरों में कैद हो ही गए। सालों की कड़ी मेहनत के बाद पूरी टीम के साथ साथ इस दो चेहरो पर सबसे ज्यादा भारी भावनाएं दिखाई दीं।
रोहित शर्मा जहां अपनी सु्र्ख आंखे लिए ड्रेसिंग रूम के लिए तेज कदमों से रवाना हो गए तो वहीं विराट कोहली भी अपना चेहरे अपने कैप से कवर किए तो कभी आंसूओं को आंखो में दबाए नजर आए।
इन सबके बीच अनुष्का शर्मा के लिए भी ये काफी मुश्लिक समय है। अनुष्का शर्मा भी इस दौरान काफी परेशान और उदास दिखाई दीं। अनुष्का के साथ साथ केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, रोहित शेट्टी की पत्नी रितिका सजदेह और रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सभी के आंखों में आंसू नजर आ रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications