विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की प्योर वेजेटेरियन थाली में बीफ और सांप की डिशेज! उंगलिया चाटकर लिया जायका

Virat Kohli Anushka Sharma Beef And Snake: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोकप्रिय कपल हैं। विराट और अनुष्का का रिलेशन परफेक्ट हैं जहां संस्कार और खूब भक्ति भाव है। इसके साथ ही इन दिनो ये कपल अपनी एक सो कॉल्ड नॉन वेज थाली को लेकर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वीगन हैं और ऐसे में थाली में नॉन वेज काफी हैरान करने वाली बात हैं। विराट अनुष्का की थाली का ये किस्सा काफी दिलचस्प है।
विराट और अनुष्का की दूसरी सालगिरह (2019) पर सेलिब्रिटी शेफ हर्ष दीक्षित को एक खास जिम्मेदारी मिली थी। उनके लिए एक अलग और यादगार डिश तैयार करने की। एक इंटरव्यू में दीक्षित ने बताया कि उन्होंने वियतनामी व्यंजन "फो" को पूरी तरह शाकाहारी और ग्लूटेन-मुक्त रूप में तैयार किया था।
उन्होंने कहा, "फो आमतौर पर बीफ़ या चिकन शोरबे से बनता है, लेकिन विराट और अनुष्का उस समय पूरी तरह ग्लूटेन-मुक्त डाइट पर थे। इसलिए मैंने चावल के नूडल्स के साथ एक नया प्रयोग किया।"
शेफ ने इसमें सर्पगंधा का उपयोग किया जिसे मूंगफली, नारियल, टोफू और धनिए के साथ स्मोक्ड कर परोसा गया। साथ ही एनोकी मशरूम, सिंघाड़ा और मिर्च जैसे फ्लेवर को लेमनग्रास-अदरक शोरबे के साथ परोसा गया। यह सब कुछ विराट की जीवनशैली और स्वाद के अनुसार तैयार किया गया था।
दीक्षित ने आगे बताया कि उन्होंने शाकाहारी 'सांप' कैसे बनाए। उन्होंने कहा, 'वियतनामी खाने में सांप बहुत होते हैं। सांप की शराब, यहां तक कि सांप का मांस भी। तो, शाकाहारियों को 'सांप' क्यों न परोसे जाएं? सांप लौकी मुख्य सामग्री थी। इसे मूंगफली, नारियल, टोफू और थोड़े से धनिया से भरा गया था फिर स्मोक किया गया। इस डिश में पानी चेस्टनट एनोकी मशरूम और मिर्च भी थे, सभी लेमनग्रास-अदरक-धनिया की जड़ के शोरबा में।' उन्होंने आगे कहा कि एक मिर्च का तेल भी साइड में परोसा गया था।


Click it and Unblock the Notifications