Video: गांव के चूल्हे में खाना पकाती दिखीं Anushka Sharma, गाना गाकर पत्नी को रिझाते नजर आए Virat Kohli!

Virat Kohli Anushka Sharma Deepfake Video: जब से मार्केट में AI की लहर दौड़ी है, लोगों ने ऐसे वीडियोज बनाने शुरू कर दिए हैं, जिससे सही और गलत की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया है। इन AI वीडियोज के शिकार आए दिन सेलेब होते रहते हैं और इस बीच एक ऐसा वीडियो आया है जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।
Virat Anushka का डीपफेक वीडियो
इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और ये वीडियो लोगों के फेवरेट कपल विराट और अनुष्का का है। इस वीडियो में दो लोग दिखाए दे रहे हैं जो विराट अनुष्का की तरह नजर आ रहे हैं। ये दोनों चूल्हे के पास बैठे हैं और महिला विराट जैसे दिख रहे आदमी को खाना देती है।
AI की मदद से बनाया गया Deepfake Video
इस वीडियो को देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। पहली बार में अगर आप वीडियो में मौजूद शख्स को देखेंगे तो आपको लगेगा कि ये विराट कोहली ही है लेकिन बाद में आपको एहसास होगा कि ये वीडियो AI की मदद से बनाया गया है।
लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
इस वीडियो को देखकर हैरान यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा- 'इतना खुश अनुष्का भाभी को कभी नहीं देखा', एक और यूजर ने लिखा- 'विराट और अनुष्का मीशो से', एक यूजर ने लिखा- 'हल्की सी आंच पर भुने हुए कोहली और अनुष्का'। यही नहीं एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि 'अनुष्का तो रियल अनुष्का से भी अच्छी लग रही है, लेकिन ये विराट ने क्यों विमल खाकर अपने दांत खराब कर लिए हैं।' एक यूजर तो ये डीपफेक वीडियो देखकर कन्फ्यूज हो गई और कहने लगी- 'मैं तो सच में कन्फ्यूज हो गई।'
कई बार सामने आए Deepfake Video के मामले
ये पहली बार नहीं है, जब सितारे डीपफेक वीडियो के शिकार हुए हों। इससे पहले भी कई बार सेलेब के चेहरे का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया है। ये मामला रश्मिका मंदाना से शुरू हुआ था, जब उनके चेहरे का इस्तेमाल गलत वीडियो और गलत इरादे से किया गया था। यही नहीं, नोरा फतेही के डीपफेक वीडियो से तो एक ब्रांड का प्रमोशन तक करवाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications