Fact Check: मम्मी अनुष्का शर्मा जैसे है बेटी वामिका के नयन-नक्ष? इतनी बड़ी होने के बाद दिखा चेहरा!

Virat Anushka Daughter Vamika Photos Fact Check: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जितना अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखते हैं उतना ही उनके फैंस इसे लेकर एक्साइडेट दिखाई देते हैं। विराट कोहली और अनुष्का अपने दोनों बच्चों वामिका और आकाय को लेकर विदेश में रहते हैं। इसके साथ ही दोनों ने अभी तक अपने बच्चों के चेहरे भी रिवील नहीं किए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट अनुष्का के साथ वामिका की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी जोरों से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में जहां विराट अनुष्का एक बच्ची जिसे वामिका बताया जा रहा है उसके साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में वामिका को जन्मदिन बधाई दी गई। बताया जा रहा है कि विराट अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। तस्वीर सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही हैं। वहीं बच्ची का चेहरा हू ब हू अनुष्का जैसा दिखाई दे रहा है ऐसे में लोगों का मानना है कि विराट अनुष्का की बेटी एक दम अनुष्का पर गई है।
हालांकि आपको बता दें कि ऐसी तस्वीरों पर जरा भी यकीन ना करें। ये एआई जेनेरेटेड तस्वीरें हैं। विराट अनुष्का और वामिका की ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक है जिन्हें एआई के माध्यम से उनके फैंस ने क्रिएट किया है। विराट अनुष्का की ओर से अभी तक बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट लंबे समय से भक्ति मार्ग पर चलने लगे हैं। अकसर दोनों को किसी पार्टी या इवेंट्स में नहीं बल्कि मंदिरों में और आश्रमों में देखा जाता है। वहीं आश्रम की बात करें तो आज विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में सुबह 6 बजे आ गए थे फिर दोनों 9:30 बजे के बाद ही आश्रम से निकले। बता दें कि इस बार अनुष्का और विराट अकेले ही बाबा के दर्शन करने आए थे। इस बार दोनों प्राइवेसी की वजह से अपने बच्चों को लेकर नहीं आए थे।


Click it and Unblock the Notifications













