अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बच्ची की वायरल फोटो है फेक, परिवार के सदस्य ने बताई सच्चाई
हाल में ही अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पैरेंट्स बनने के बाद फैंस उनकी बेटी की तस्वीर देखने के लिए काफी एक्साइटिड है।इस बीच विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने जब इंस्टाग्राम पर बच्चे के पैरों की फोटो शेयर कर भाई और भाई की बधाई दी तो ये फोटो खूब वायरल होने लगी। लोगों ने कहा कि ये तस्वीर अनुष्का और विराट की बेटी की पहली तस्वीर है।लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि खुद विकास कोहली ने इस तस्वीर को लेकर सच्चाई बताई।
विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर बताया कि जो फोटो सोमवार को उन्होंने विराट-अनुष्का को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट की थी। वह एक रेंडम फोटो थी। वह बच्ची की फोटो नहीं थी। कुछ सोशल मीडिया चैनल गलत रिपोर्ट कर रहे हैं। बता दें सोमवार को विकास कोहली ने बच्चे के पैर वाली तस्वीर के सा लिखा था, खुशियां आईं.. घर में आई नन्हीं परी।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए गुड न्यूज दी थी। उन्होंने बताया था कि वह पिता बन गए हैं और अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी और पत्नी दोनों स्वस्थ है। इस गुड न्यूज के शेयर करने के बाद प्रियंका चोपड़ा से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने अनुष्का शर्मा व विराट कोहली को बधाईयां देना शुरू कर दिया।
विराट कोहली ने ऑफिशियल पोस्ट में प्राइवेसी को लेकर भी कहा था कि सभी लोग ऐसे पल में उनके प्राइवेसी का ध्यान रखें। बता दें अनुष्का शर्मा के बेटी होने के बाद से सोशल मीडिया पर तरह तरह की फोटो और खबरें छाई हुई हैं। कुछ रिपोर्ट्स का तो ये भी कहना है कि अनुष्का और विराट की बेटी का नाम अनवी हो सकता है। अनुष्का के नाम का AN और विराट के नाम के VI को जोड़कर बेटी का नाम अनवी रखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











