ना जिम.. ना थिएटर... अलीबाग स्थित अपने 19 करोड़ के फार्महाउस में ये खास चीज बनवा रहे हैं विराट अनु्ष्का

 Anushka Sharma

पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ अपनी हैप्पी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने साल 2022 में अलीबाग में जिराड के पास 8 एकड़ जमीन खरीदी थी, जहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का इस प्रॉपर्टी पर एक क्रिकेट पिच बनाना चाहते हैं।

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में निर्माणाधीन संपत्ति का दौरा किया और कथित तौर पर आर्किटेक्ट से एक मिनिमल फार्महाउस बनाने के लिए कहा। उन्होंने आर्किटेक्ट को हरियाली बनाए रखने पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि विराट कोहली संपत्ति पर एक क्रिकेट पिच बनाने के इच्छुक हैं। कपल कंस्ट्रक्शन की बारीकी से निगरानी कर रहा है और वे दोनों अपने बहुमूल्य इनपुट भी दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ''विराट ने क्रिकेट पिच बनाने की इच्छा व्यक्त की है। इस तरह, जब परिवार फार्महाउस पर होता है, तो वह खेल का अभ्यास कर सकते हैं या जब उनके दोस्त आते हैं, तो एक क्विक गेम में भी शामिल हो सकते हैं। कपल संपत्ति के डिजाइन की अंतिम डिटेल्स तक देखरेख कर रहे हैं, इसे हर संभव तरीके से पर्सनलाइज कर रहे हैं, ताकि यह घर से दूर एक घर बने।"

यह 2022 की बात है, जब यह खबर आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एक बेहद महंगी संपत्ति खरीदी थी। यह आलीशान संपत्ति अलीबाग में जिराड के पास 8 एकड़ जमीन पर फैली हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि विराट और अनुष्का ने इस आलीशान जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए लगभग 19 करोड़ 24 लाख और 50 हजार रपए की मोटी रकम खर्च की है।

विराट और अनुष्का अक्सर अपनी प्रोफेशनल अचीवमेंट्स और शानदार शापिंग के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस कपल के पास कुछ सबसे शानदार संपत्तियां हैं। दो आलीशान घरों (एक मुंबई में और दूसरा गुड़गांव में) से लेकर कुछ अन्य शानदार संपत्तियों तक, विराट और अनुष्का किंग साइज लाइफ जीने में विश्वास करते हैं। विराट और अनुष्का के घर की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में जाकर सीक्रेट ​वेडिंग की थी। शादी के करीब 4 साल बाद कपल ने 2021 में अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया था। तब से दोनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं।

खैर, हम अनुष्का और विराट के फार्महाउस की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो विराट द्वारा अपने नए फार्महाउस में क्रिकेट पिच बनाने के विचार के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X